फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Ranganatha Grieved Upon Witnessing the Pollution of the Yamuna

यमुना का प्रदूषण देख दु:खी हुए भगवान रंगनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lord Ranganatha Grieved Upon Witnessing the Pollution of the Yamuna
सोने के घोड़े में सवार भगवान रंगनाथ जी। 
वृंदावन। दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के दौरान रविवार को ठाकुर गोदारंगमन्नार को यमुना स्नान के बजाय मंदिर की पुष्करणी में स्नान करवाया गया। यह निर्णय यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण लिया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरजी स्वर्ण पालकी में विराजमान होकर यमुना किनारे पहुंचे थे। यहां रंगनाथ और माता गोदाम्मा के बीच गेंद बच्छी की लीला हुई। ठाकुरजी को यमुना स्नान करवाने का समय आया तो यमुना के प्रदूषित जल को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह कार्यक्रम पुष्करणी में करने का फैसला किया। पहले वह यमुना में ही स्नान करते थे। शोभायात्रा मंदिर लौटकर आई और पुष्करणी को ही यमुना का स्वरुप मानकर उसमें स्नान कराया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार को भगवान रंगनाथ स्वर्ण निर्मित घोड़े पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। बहुमूल्य स्वर्णाभूषणों और रेशमी जरी की पोशाक में सजे ठाकुर जी के हाथ में रजत भाला उनकी दिव्य छवि को और आकर्षक बना रहा था। इससे पूर्व मंदिर में सुगंधित जल से ठाकुर जी का तिरुमंजन किया गया। सवारी जब विश्रामस्थल बड़ा बगीचा पहुंची तो वहां भव्य आतिशबाजी से ठाकुर जी का स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और भक्तों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed