फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Parshuram's procession was taken out with pomp and show

Mathura News: गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession was taken out with pomp and show
मथुरा। परशुराम शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। रविवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया। इसके बाद शोभायात्रा का वृंदावन गेट से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने सुसज्जित डोले पर भगवान परशुरामजी के चित्रपट पर आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में परशुराम भैरव बाबा, केशव भगवान, यमुना महारानी और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। साथ ही केशव देव महाराज की झांकी भी निकाली गई। भक्तों ने जमकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इसी बीच कई भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान गौरव कांत शर्मा, राकेश गौड़, केके शर्मा, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, सुनील शर्मा संजय, अखिलेश गौड़, आशुतोष भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रदीप शर्मा, शिव कुमार लवानियां, आचार्य रमाकांत गोस्वामी आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


101 दीप जलाकर उतारी आरती
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा छत्ता बाजार स्थित प्राचीन मंदिर गोवर्धन नाथ में भगवान परशुराम की 101 दीप जलाकर आरती उतारी गई। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर सेवायत शास्त्री लोकेंद्र नाथ कौशिक, राम गोपाल शर्मा, राहुल शर्मा, वेदांत कौशिक, महेंद्र दत्ताचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed