फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Jhulelal's Chaliha Festival Begins Amidst Chants

Mathura News: जयकारों के बीच शुरू हुआ भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lord Jhulelal's Chaliha Festival Begins Amidst Chants
कलश यात्रा निकालते सिंधी समाज के लोग। 
मथुरा। भगवान झूलेलाल का 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। सिंधी समाज के लोग इस दौरान 40 दिन तक चलने वाले अनुष्ठानों में भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह नौ बजे और शाम पांच बजे आरती की जाएगी।
विज्ञापन

महोत्सव के शुभारंभ पर कृष्णा ऑर्चिड स्थित बड़े मंदिर से भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को सिर पर रखकर कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी महाराज स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा के निवास पर सजाए गए दरबार में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्थापित कर अखंड ज्योति जलाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 40 दिन तक व्रत रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पंडित मोहनलाल शर्मा ने बताया कि सिंधी समाज की मान्यता के अनुसार सिंध प्रांत में शासक मिरखशाह के अत्याचारों से परेशान हिंदू सिंधी समाज ने सिंधु नदी के किनारे भगवान से प्रार्थना की थी। इसके बाद जलदेवता ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल के रूप में अवतार लेकर समाज को अत्याचार से मुक्ति दिलाई तभी से सिंधी समाज में चालिहा पर्व मनाया जाता है। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि इन 40 दिनों में झूलेलाल साईं की प्रतीक अखंड ज्योति की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed