{"_id":"5df7ca288ebc3e88007293c9","slug":"loot-with-ladies-by-bikers-mathura-news-agr4204030168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बातों में उलझाकर लाखों रुपये की चूड़ियां ले गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बातों में उलझाकर लाखों रुपये की चूड़ियां ले गए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाजार से लौटते वक्त घर के पास महिला को बातों में लगाकर बाइक सवार तीन लुटेरे सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। बाइक सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची लेकिन मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हो सका है।
कोतवाली के चौबियापाड़ा निवासी गताश्रम टीला निवासी विजय देवी चतुर्वेदी पत्नी बांकेलाल चतुर्वेदी अपने घर से बाजार के लिए निकलीं। विश्राम बाजार से घर लौट रही महिला को घर के पास बिना नंबर की बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने महिला को बातों में लगाते हुए कहा कि अभी सोने की चेन लुट गई है। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग की बात कही। तीनों युवकों ने महिला से कहा कि आप अपनी चूड़ियां उतारकर कागज में रख लो। हालांकि महिला ने घर जाकर ऐसा करने को कहा। लेकिन उन्होंने महिला को बातों फंसा दिया।
इसी दौरान महिला को दूसरा कागत पकड़ाकर चूड़ी का कागज लेकर फरार हो गए। महिला ने खोलकर देखा तो चूड़ीनुमा चीज जरूर कागज में थीं, पर सोने की चूड़ियां नहीं थीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। बंगालीघाट चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।