फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot, on express, way, crime, mathura

दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 2.5 लाख

Fri, 29 May 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
loot, on express, way, crime, mathura
मथुरा। लूट की घटना के बारे में जानकारी देता पीड़ित व्यापारी योगेश वार्ष्णेय। - फोटो : MATHURA
नौहझील/बाजना (मथुरा)। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक्सप्रेसवे के बाजना कट के निकट नौहझील बाजना मार्ग पर बिस्किट आदि के थोक व्यापारी से 2.5 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी मुनीम के साथ उगाही करके घर लौट रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और नौहझील की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

कस्बा बाजना के ब्रज नगर निवासी योगेश गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल बिस्किट, चाय, साबुन आदि के थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह मुनीम सतीश निवासी सदरपुर बाजना के साथ बाइक से उगाही करके घर लौट रहे थे। रास्ते में एक्सप्रेसवे के नजदीक नौहझील-बाजना मार्ग पर मोटरसाइकिल पर पीछे से आए तीन बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे लगा दी और व्यापारी के चेहरे पर केले से भरा पैकेट मारा और बाइक से गिरा दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बदमाश ने व्यापारी के हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नकदी लेकर बदमाश नौहझील की और भाग निकले। व्यापारी ने इसकी सूचना बाजना चौकी पर जाकर दी। पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि बदमाश मुंह पर नकाब लगाए थे। तमंचा दिखाकर नकदी रखा बैग छीन लिया, जिसमें कुछ बही खाते भी थे। वारदात की जानकारी लगने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश चंद मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि वारदात के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed