फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lohwan confectioner found dead on railway line

Mathura News: रेलवे लाइन पर मृत मिला लोहवन का हलवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Lohwan confectioner found dead on railway line
मथुरा। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रेक पर बृहस्पतिवार की सुबह हलवाई का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत मान रही है। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी प्रवीन कु मार शर्मा उर्फ पप्पू बजरंगी (45) हलवाई का काम करता था। सुबह राया रोड सिद्धार्थनगर स्थित राधारानी ढाबे के पीछे रेलवे ट्रेक पर उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि रात नौ बजे प्रवीन घर से निकला था और दो बजे तक ढाबे के सामने एक दुकान पर उसे देखा गया।
विज्ञापन

देर रात वह जब घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। इसी कॉलोनी में रहने वाले डेयरी संचालक राज गुप्ता ने सुबह करीब छह बजे रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम गृह पर परिजन ने बताया कि मृतक के सिर और कनपटी पर चोट के निशान हैं और जांघ पर भी जख्म हैं। आरोप है कि हत्या कर शव यहां डाला गया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed