फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

लॉकडाउन के 40 दिन : कोई ससुराल में फंसा तो कोई ननिहाल में

Sun, 03 May 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मुकुंद प्रिया गार्डन में रह रहे उड़ीसा के दंपती। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोई ससुराल आया था तो कोई कन्हैया के दर्शन के लिए यहां पहुंचा था, लेकिन लॉकडाउन में यहीं फंस कर रह गया। अब तो यहां ठहरे हुए लंबा वक्त हो चला है, लेकिन घर निकलने की कोई जुगत अभी भी नजर नहीं आ रही है। इसमें अनेक लोग तो ऐसे हैं जिनके पास पैसे भी बहुत दिन पहले ही खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद पर वे जिंदा हैं। सोमवार से एक बार फिर लॉकडाउन का तीसरा दौर शुरू हो रहा है। यह 17 मई तक चलेगा। लॉकडाउन शुरू होने से पहले यहां दर्शन या फिर रिश्तेदारी में आए बहुत सारे लोग अब घर जाने के लिए तड़प रहे हैं। अनेक लोगों की हालत तो बहुत खराब है। उनके पास खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं है। रिश्तेदारियों में फंसे लोग भी बिचलित हैं।
विज्ञापन

धौलीप्याऊ हिम्मतपुरा स्थित गुजराती धर्मशाला में 25 मार्च से ही उड़ीसा का परिवार फंसा हुआ है। पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे परमानंद का लॉकडाउन का अनुभव बहुत कष्टदायक है। खाने पीने के इंतजाम में उनकी पत्नी प्रमोविन की आंखों में आंसू छलक उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ीसा के जिला जाजपुर के रहने वाली दंपती 20 मार्च से मथुरा में है। प्रिया गार्डन में रह रहे दंपती के पास पैसे खत्म हो चुके हैं। अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर उड़ीसा का ही चार लोगों का परिवार फंसा हुआ है। ये परिवार सामाजिक संस्थाओं के भरोसे अपना पेट भर पा रहे हैं। घर लौटने के लिए उक्त लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दे दी है।
दिल्ली से अपनी ससुराल अशोक विहार कॉलोनी आए अभिषेक शर्मा भी अचानक लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद मथुरा में ही फंसे हैं। वे काफी समय से घर लौटने की कोशिश में जुटे हैं। 20 मार्च से जयपुर के रहने वाला चार सदस्यीय परिवार डेंपियर नगर स्थित ममेरे भाई के यहां घूमने आए थे, लेकिन लॉकडाउन में फंस गए हैं।

प्रयागराज से आए मथुरा दर्शन को आया परिवार गोविंदनगर 49-सी में रुका हुआ है। कोची में नौ सेना मेें तैनात लेफ्टीनेंट कमांडर अजीत सिंह सोगरवाल की पत्नी संगीता सिंह एक वर्षीय बेटी अनिका के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा आई थी। लॉकडाउन के चलते वह मथुरा मेें ही फंस गईं। इनके अलावा बड़ी संख्या में मजदूर भी यहां फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के बढ़ते दौर से विचलित ये लोग अब किसी भी तरह से घर जाना चाहते हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी स्तर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed