{"_id":"5e7f7d248ebc3e774e1124bb","slug":"lockdown-mathura-news-agr435795225","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की बैठक में गूंजी आवश्यक वस्तुओं की ज्यादा दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की बैठक में गूंजी आवश्यक वस्तुओं की ज्यादा दरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रत्येक दिन लॉकडाउन की समीक्षा के लिए आयोजित होने वाली बैठक में शनिवार को स्थिति की जानकारी सभी अधिकारियों ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को दी। इस दौरान गत दिवस प्रशासन स्तर पर जारी की गई आटा, दाल, चीनी, फल और सब्जी की दरों की सूची के मूल्य को लेकर आ रही शिकायतों से डीएम को अवगत कराया गया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि चीनी की दर 35 के स्थान पर 45 रुपये प्रति किलो तथा 80 रुपये किलो मिलने वाले सेब की कीमत 120 रुपये प्रति किलो तय की गई है। अन्य सामग्री में भी यही हाल है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जारी की गई इस सूची को लेकर आम लोगों में चिंता के भाव हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए बाजार भाव के मुताबिक तत्काल संशोधन के आदेश दिए।
उधर, बैठक में निर्णय किया गया कि लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलने की व्यवस्था यथावत रहेगी। थोक की दुकान सुबह सात बजे तक, फुटकर की दुकानें सुबह 11 बजे तक और मेडिकल स्टोर शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। इसी के साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी लागू रहेगी। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी में बाजार नहीं खुलेगा। यह फैसला शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित अफसरों की बैठक में लिया गया। बैठक में एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी, एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार सहित एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोर्ड लगाने के निर्देश
कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई गई टीमों ने दुकानों की स्थिति का जायजा लिया। सभी से सामान की दरों को बोर्ड पर लिखने के निर्देश दिए। थोक दुकानों से सामान की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन भी दिया गया। मंडी में दो स्थानों पर खराब सामान और मात्रा से अधिक मिलने पर चेतावनी दी गई।