{"_id":"648369e3dbcece7ed60c7f56","slug":"lieutenant-general-sanjay-mitra-took-command-of-armys-one-corps-mathura-news-c-29-1-mtr1007-86878-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने संभाली सेना की वन कोर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने संभाली सेना की वन कोर की कमान
Fri, 09 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
मथुरा। देश में अग्रणी रहने वाली सेना की वन कोर की कमान शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल ने संभाल ली। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी से मथुरा में पदग्रहण किया।
लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा को शानदार ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में कमीशन किया गया था और वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। जनरल ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सिकंदराबाद के सेंट जॉन्स हाईस्कूल और लोयोला अकादमी में की। उन्होंने उच्च कमांड कोर्स, प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और भारतीय सेना के अन्य बुनियादी पाठ्यक्रमों में भाग लिया है।
34 वर्षों के करिअर में जनरल के पास विशाल परिचालन अनुभव है। उन्होंने इन्फैंट्री बटालियन, इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान उत्तरी जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की बर्फीली सीमाओं और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्ण की हैं। वह 09 जनवरी 2022 से (डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज), वेलिंगटन में सेना विंग के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में तैनात थे। उन्हें दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्वी लद्दाख में जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में उनके योगदान के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।