{"_id":"62d1adf2dddd6e05eb45de9e","slug":"lekhpal-accused-of-demanding-bribe-audio-viral-mathura-news-mtr520865328","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता/चौमुहां (मथुरा)। गांव अकबरपुर में चकरोड की पैमाइश करने की एवज में लेखपाल पर किसानों ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक हजार रुपये कम निकलने की बात कही जा रही है। हालांकि यह आवाज लेखपाल की है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
किसानों ने एसडीएम से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव के किसान ओमप्रकाश व महेश कुमार ने एसडीएम को पत्र लिख कर चकरोड की पैमाइश के बदले गांव के लेखपाल द्वारा पांच हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया है।
एक हजार रुपये कम होने के कारण लेखपाल ने चकरोड की पैमाइश नहीं की है। लेखपाल देवेंद्र गर्ग का कहना है कि उसने अपने द्वारा उधार दिए रुपये मांगे थे। उसके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। कुछ किसान उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं। उसने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है।