फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Langur Imprisoned in a Cage Seeks a Path to Freedom

Mathura News: पिंजड़े में कैद लंगूर देख रहा आजादी का राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Langur Imprisoned in a Cage Seeks a Path to Freedom
 पिंजड़े में बंद लंगूर।
वृंदावन। केशव धाम के पास बहुमंजिला इमारत कोशदा मंदाकिनी अपार्टमेंट्स है। यहां बंदरों को उत्पात बढ़ा तो एक लंगूर को रख लिया। यह लंगूर यहां गार्ड की तरह ड्यूटी देकर बंदरों को अपार्टमेंट में आने से रोक रहा है। लंगूर को लेकर आने वाला व्यक्ति पहले ताे उसे पिंजडे में रख रहा था, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते लंगूर को पिंजड़े से बाहर निकला लिया। अब वह खुले में घूमता है। लंगूर से बंदरों का उत्पात तो कम हो गया लेकिन वहीं लंगूर आजादी की राह तक रहा है।
विज्ञापन

मंदाकिनी अपार्टमेंट वृंदावन की जानी मानी सोसाइटी है। यहां नियम विरुद्ध एक लंगूर को बंदरों से निजात पाने के लिए रखा गया। लंगूर लेकर आने वाला व्यक्ति अपने साथ एयरगन लेकर चलता है। वहीं लंगूर को वह पिंजड़े में रखता है, उसी में उसे खाना पीना दिया जा रहा था। कुछ लोगों के विरोध के बाद लंगूर को पिंजड़े से बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों के कहने के बाद लंगूर को लेकर आए व्यक्ति ने उसे बाहर निकाल दिया। अब वह छतों पर घूमता रहता है। साथ आने वाला व्यक्ति ही उसे खाना खिलाता है। इस मामले में सोसाइटी के स्वामी श्यामजी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


किराए पर लेकर आते हैं लंगूर
लंगूर को पालने वाले बंदरों को भगाने के लिए सोसाइटी से ठेका लेते हैं। वह लंगूर को साथ लेकर आते हैं और पूरे दिन उसे वहीं रखते हैं। वह गार्ड की तरह वहां तैनात रहता है। उसके बदले मोटी धनराशि लेते हैं। डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो टीम भेजकर लंगूर को मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed