फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land was grabbed fraudulently on the pretext of getting a loan

धोखाधड़ी: लोन दिलाने के बहाने हड़प ली जमीन, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 03 Apr 2025 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 12:43 PM IST
सार

मथुरा में एक व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर उसकी जमीन हड़प ली गई। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Land was grabbed fraudulently on the pretext of getting a loan
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौमुहां में अदालत के आदेश पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला पिसावा निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसकी नगला पिसावा में जमीन है। उसे क्रॉप लोन की जरूरत थी। राल निवासी राजेंद्र, गुटियारी, सेरसा निवासी निरपत, महेंद्र और अकबरपुर निवासी भरत सिंह ने 18 फरवरी 2021 को क्रॉप लोन दिलाने के बहाने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन को हड़प लिया।
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा क्रॉप लोन की पूछने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पिछले वर्ष जब आरोपी पीड़ित की जमीन पर कब्जा करने आए तो उसने विरोध किया। आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। महेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने धोखे से उसकी 0.038 हैक्टेयर भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed