Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Land mafias eye on ashrams in Vrindavan: Sakshi Maharaj

वृंदावन में भूमाफिया की आश्रमों पर वक्र दृष्टि: साक्षी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Land mafias eye on ashrams in Vrindavan: Sakshi Maharaj
वृंदावन। भाजपा सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि देश में जहां भी तीर्थ स्थल हैं, वहां भूमाफिया सक्रिय हो जाते हैं। अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश में जमीनें महंगी होने पर वहां भी यही खेल चल रहा है। इसी तरह वृंदावन कॉरिडोर बनने से जमीन महंगी होने पर यहां भी वे सक्रीय हो गए हैं। भूमाफियाओं की दृष्टि उनके लोधी आश्रम पर है। उन्हें संदेश देने के लिए लोधी आश्रम में वह और लोधी समाज से जुड़े जनप्रतिनिधि एकजुट हुए हैं। जिन भूमाफियाओं की वक्र दृष्टि यहां है, उनको पता होना चाहिए कि योगी सरकार में न्याय सभी को मिलता है। तुष्टिकरण किसी का नहीं होता है। जो लोग ऐसा करते हैं, योगी राज में उनका इलाज ठीक से होता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम साक्षी धाम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव बहुत ही टेड़ा लग रहा था, लेकिन भाजपा को वहां 180 से 200 सीटें मिलेंगी। भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पार्टी अजेय है। उन्होंने विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार बनाने का ख्वाब कोई भी देख सकता है, लेकिन आने वाले दस साल में यूपी में भाजपा का तोड़ किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन में विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास देशभर में हुआ है उसका कोई सानी नहीं है। यमुना प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि यमुना आज से मैली नहीं है, बल्कि भगवान कृष्ण का अवतार जब हुआ था तभी से मैली है। भगवान कृष्ण ने भी यमुना का उद्धार करने के लिए बहुत प्रयास किए थे, तभी से प्रयास होते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार भी प्रयासरत है और तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे जब तक यमुना को पूरी तरह शुद्ध नहीं कर लेंगे। साक्षी महाराज ने यूजीसी पर कहा कि यह पहले एससी के लिए था। सवर्ण लोग ही इसकी कमेटी थे, जिसमें दिग्विजय सिंह भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर का कार्य अच्छा है, इसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास जब होता है तो कुछ लोगों जिनके स्वार्थ हित सजते होंगे उनका विरोध करना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed