फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lakhveer singh lakkha in vrindavan

श्यामा प्यारी सी कुंजबिहारी प्यारी जू...

Tue, 15 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 15 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
lakhveer singh lakkha in vrindavan
स्वामी हरिदास रसोपासना पीठ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भजन संध्या और केलिमाल पाठ आयोजित किया गया। भजन संध्या में गायक लखवीर सिंह लक्खा ने भजन की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


एक मन प्यारे आ तू सदा सच संभाले गुुरुवाणी का पद सुनाकर शुरुआत की। इसके बाद बड़ी देर भई नंदलाला... और अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो.. गाया तो समूचा सभागार कृष्णभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद बाबा रसिका पागल ने श्यामा प्यारी सी कुंजबिहारी प्यारी जू.. और मुुझे वृंदावन बसाया..  आदि भजन प्रस्तुत किया तो सभी श्रोतागण नृत्य करने लगे। बाबा चित्र-विचित्र ने प्रथम लड़ाऊं श्रीगुरु वंदन.... और प्रगट सुखदाई महल ते प्रगट भई... भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष बाबा रतन दास ने कहा कि स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव के माध्यम से ब्रज संस्कृति के साथ प्राचीन भारतीय संगीत विधा के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विष्णुदान शर्मा, बाबा दयाल दास, वृंदावनदास, ज्ञानदास, मदनमोहन दास, रसिकदास, चम्पालाल भुवालका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed