फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees were stolen from the home of a contractor who was busy attending his nephew's wedding

UP: मथुरा में 50 लाख की चोरी...भतीजे की शादी में व्यस्त ठेकेदार, चोरों ने घर के तोड़ दिए घर के ताले

Sat, 06 Dec 2025 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 10:27 AM IST
सार

सर्दियां शुरू होते ही चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। मथुरा में चोरों ने ठेकेदार के घर से 50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। ठेकेदार अपनी भतीजी की शादी में गए थे। घर वापस आने पर जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
Lakhs of rupees were stolen from the home of a contractor who was busy attending his nephew's wedding
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में भतीजे की शादी में व्यस्त ठेकेदार के घर से चोरों ने आभूषण व करीब 50 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शादी से लौटे परिवार को घर का सामान बिखरा मिला। अलमारी से आभूषण, नकदी भी गायब मिली। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बिरजापुर निवासी धर्मवीर मकानों की मरम्मत कार्य की ठेकेदारी करते हैं। बृहस्पतिवार रात को उनके भतीजे की गांव के निकट एक मैरिज होम में शादी थी। परिवार के सभी लोग शादी में शामिल थे। वह रात को जब घर लौटे तो सामान बिखरा मिला और रुपये व आभूषण भी गायब मिले। परिजन ने बताया कि अलमारी में आभूषण व 50 लाख रुपये मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि चोर ने एक लाॅकर से कुछ सामान चोरी किया है, जबकि अलमारी का दूसरा लॉकर सुरक्षित है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed