फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees cheated in lieu of getting jobs, two fraudsters arrested

नौकरी दिलाने की एवज में लाखों रुपये ठगे, दो जालसाज गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cheated in lieu of getting jobs, two fraudsters arrested
मथुरा। एनटीटी और ट्रिपल सी का कोर्स कराने और शत-प्रतिशत नौकरी का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को साइबर सेल ने जमुनापार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी सुनील कुमार ने इस मामले में पिछले दिनों थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे मामले के खुलासे के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना को लगाया था। साइबर सेल और जमुनापार पुलिस ने योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ पुत्र गिरिराज किशोर निवासी बांकलपुर हाईवे और अनुभव कुलश्रेष्ठ पुत्र प्रीत कुमार निवासी शिवपुरी एटा, वर्तमान निवासी भावना स्टेट सिकंदरा आगरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 2 मोबाइल, 11,710 रुपये बरामद हुए हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी और जमुनापार एसएचओ शशिप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से इस मामले का खुलासा करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर ठग एनटीटी(नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग) और ट्रिपल सी कोर्स कराने और शत प्रतिशत नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों से ढाई लाख रुपये जालसाजों ने ठगे
मथुरा। सीओ सदर राममोहन शर्मा ने बताया कि यह दोनों जालसाज आठ लोगों से करीब ढाई लाख रुपये ठग चुके हैं। हालांकि केवल एक ही पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed