फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of devotees reached Barsana on the occasion of Radhashtami three women fainted under the pressure of the

Video: राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे बरसाना, भीड़ के दबाव में तीन महिला बेहोश; 'वर्दी' ने निभाया फर्ज

Fri, 22 Sep 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 10:10 PM IST
सार

वाकया रात करीब आठ बजे का है। राधाष्टमी की संध्या पर लाखों की संख्या में भक्त लाडली जी मंदिर में दर्शन को पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Lakhs of devotees reached Barsana on the occasion of Radhashtami three women fainted under the pressure of the
भीड़ के दबाव में तीन महिला बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधाष्टमी की संध्या पर बरसाना में शुक्रवार को लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे। देर शाम को यहां भीड़ के दबाव में तीन महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल मंदिर परिसर से बाहर लाए। उपचार के बाद उन्हें होश आने पर परिवार वालों के साथ वापस भेजा गया।

विज्ञापन

वाकया रात करीब आठ बजे का है। राधाष्टमी की संध्या पर लाखों की संख्या में भक्त लाडली जी मंदिर में दर्शन को पहुंचे थे। यहां तीन महिला श्रद्धालु भी अपने परिवार वालों के साथ आईं थीं। मंदिर की सीढ़ियों को किसी तरह भीड़ को चीरते हुए वह मंदिर परिसर में पहुंचीं। वहां भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि वह बेहोश गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने तत्काल उनको रेस्क्यू किया और सीढ़ियों के रास्ते से नीचे उपचार के लिए लेकर आए। उपचार बाद उनको होश आया। तब उन्हें परिजनों के साथ भेजा गया। बरसाना इंस्पेक्टर अरुण कुमार के मुताबिक भीड़ के दबाव से महिलाएं बेहोश हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed