फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laddu Gopal will travel to Braj and give darshan to the people of Braj in 1.25 lakh houses

Mathura News: लड्डू गोपाल ब्रज यात्रा कर सवा लाख घरों में देंगे ब्रजवासियों को दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal will travel to Braj and give darshan to the people of Braj in 1.25 lakh houses
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए ब्रज चौरासी कोस में संकल्प यात्रा निकलने का एलान किया है। अगले सप्ताह जमुना पूजन के साथ विश्राम घाट पर न्यास के पदाधिकारी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा लगभग सवा लाख घरों में होते हुए वल्लभाचार्यजी की बैठकों के दर्शन करेगी एवं यात्रा ब्रज के प्रत्येक संत से समर्थन एवं आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

इसकी घोषणा रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ध्रुव नारायण मंदिर पर हुई बैठक में की गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार एवं न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत डोली में विराजमान लड्डू गोपाल यात्रा में चलेंगे। ब्रजवासियों के घर पर दर्शन देकर यात्रा में चलने वाले भक्तों के माध्यम से अपने मूल गर्भग्रह में स्थापित कराने में साथ देने का संकल्प कराएंगे। महानगर अध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. जमुना शर्मा, विश्व हिंदू परिषद नेता जय राम शर्मा ने कहा कि यह यात्रा जाति पंथ के भेदभाव से दूर होगी।
विज्ञापन

बैठक में संत हरिदास बाबा, भूरी सिंह शर्मा, रामकुमार शर्मा, राहुल गौतम, सूरजमल, राजेंद्र बघेल, अश्वनी शर्मा, राजेश पाठक, गोपाल शर्मा, पवन बाबा, राम प्रकाश शर्मा, रामबाबू गोला आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed