फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laborer's body found lying in field under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found lying in field under suspicious circumstances
मथुरा। जमुनापार थाने के पास खेत में सोमवार की सुबह मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अजय नगर निवासी रोहताश ने बताया कि उनका भाई छोटू (25) सोमवार की सुबह 5 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक लौटकर नहीं आया। इधर, कॉलोनी के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि थाने के पास छोटू का शव खेत में पड़ा है। वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन आनन-फानन युवक को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रोहताश ने बताया कि उनका भाई परिवार से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। रविवार की रात को वह किसी शादी से लौटकर आया था। पत्नी के मायके से न आने के कारण संभवत उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत के चलते उसका विसरा सुरक्षित कर लिया है। विसरा जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। अभी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed