सौंख/ मथुरा। एक ओर आमजन कोरोना संक्रमण से जद्दोजहद कर रहा है। वही दूसरी गर्मी के बढ़ते ह पेयजल की समस्या भी उठ खड़ी हो गयी है। जिसके चलते ग्रामीण पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे है। जहां प्रशासन की उपेक्षा के चलते अधिकांशतः पेयजल संसाधन गर्मी के आते ही दम तोड़ गए है। आंकड़े बताते है। कि ग्राम पंचायत सौंख देहात के चार गांवेंा में बड़ी ओवरहैड टीटीएसपी योजना के तहत पानी की टंकी स्थापित गई थी। जिनमें से देखरेख के अभाव में चारों गांवों की पानी की टंकी बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पानी की टंकियों से ग्रामीणों को पानी सप्लाई नही हो रहा है। ये पानी की टंकियां पिछले वर्षो से बंद पड़ी है। और नगला आशा में लगी टीटीएसपी योजना की पानी की टंकी अभी तक कई वर्ष से बोरिंग भी नही हुई है। पिछले काफी समय से बंद है। इसी तरह गांव आजल, तसिया, नगरियां आदि गांव में पानी की टंकी बंद है। इस समस्या को समय-समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते जरूात में भी इसे चालू नही किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीण गोविंद सिंह, राधेश्याम, कन्हैयालाल, केरन सिंह, राधेलाल हलवाई, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, धर्मेंद्र काका, नाहर सिंह, सहाब सिंह, सत्तो, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश हवलदार, गोर्धन सिंह आदि ने जिला प्रशासन से पानी की टंकियों को सुचारू कराने की मांग की है। -----------------------------------