फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   KR PG College's men's and women's teams created history in tennis.

Mathura News: केआर पीजी कॉलेज की महिला और पुरुष टीम ने टेनिस में रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
KR PG College's men's and women's teams created history in tennis.
आगरा में हुई अंतर महाविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता में विजेता मथुरा के खिलाड़ी।
मथुरा। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई अंतर महाविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता में मथुरा के केआर पीजी कॉलेज की महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। एनडी कॉलेज साइंस एंड टेक्नोलॉजी की इस प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि से संबद्ध पांच महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन विवि के खेलकूद प्रभारी निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, डॉ. शंकर यादव एवं वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में केआर पीजी कॉलेज की टीम ने केवल खिताब ही नहीं जीता, बल्कि विवि टीम के लिए सर्वाधिक खिलाड़ियों का चयन भी मथुरा के खिलाड़ियों का हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में रोहित, अजीत, चंद्रप्रकाश, बलराम, इंद्रजीत और महिला वर्ग में पूजा, सपना, प्रिया बनकर, प्रियांशी ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी जनवरी 2026 के द्वितीय सप्ताह में अंतर विश्वविद्यालय टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में एवं महिला वर्ग की हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. शिव कुमार मौर्य, डॉ. विजय आनंद, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed