{"_id":"62153054539a38770f2ef3f0","slug":"kr-pg-college-won-the-inter-college-handball-competition-mathura-news-mtr513598490","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआर पीजी कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआर पीजी कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता में केआर पीजी कॉलेज की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दो दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला केआर गर्ल्स कॉलेज और केआर पीजी कॉलेज के बीच हुआ था।
किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की 6 टीमों ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया की सेमीफाइनल में केआर गर्ल्स कॉलेज ने लाला राम कॉलेज आगरा को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में केआर पीजी कॉलेज ने डीएस कॉलेज को 7-0 से हराया।
फाइनल मुकाबला केआर गर्ल्स कॉलेज और केआर पीजी कॉलेज की टीमों के मध्य खेला गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने दोनों टीमों की छात्राओं का परिचय कर फाइनल मैच का प्रारंभ कराया। इस मैच में केआर पीजी कॉलेज मथुरा ने केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा को 12-0 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
मैच में रेनू को बेस्ट प्लेयर, पूजा को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड दिया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में केआर पीजी कॉलेज मथुरा की रेनू, पूजा, श्यामा, भावना परासर, गरिमा चौधरी, केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा की महरूम, ज्योति, डीएस कॉलेज अलीगढ़ की अंजली शर्मा, लाला राम कॉलेज की संध्या को विवि टीम में चयनित किया गया है। सभी खिलाड़ी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान यूनिवर्सिटी सिलेक्टर बबिता, डॉ. जसवंत ठाकुर, डॉ. कुलविंदर बग्गा रहे। रेफरी की भूमिका शैतान सिंह और सेलेंद्र ने निभाई। संचालन राहुल कुंतल ने किया। प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह राजपूत, क्रीड़ा समिति के डॉ. एसपी सोलंकी , डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. दिव्या, डॉ. अमर, डॉ. प्रवीण ओझा , डॉ. प्रभात वर्मा, हैंडबॉल संघ के सचिव नरेंद्र राजपूत , शिव दत्त चतुर्वेदी, सर्वेश सोलंकी, राकेश शर्मा, डॉ. एनएल शर्मा, प्रदीप प्रकेश, सोनू ठाकुर, जयप्रकाश, विश्वेंद्र, योगेश शर्मा, मोहित, शेखर व संदीप उपस्थित रहे।