{"_id":"65a6f0daa588bb987b0d42f6","slug":"kr-pg-college-won-american-football-competition-mathura-news-c-369-1-mt11006-7191-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केआर पीजी कॉलेज बना अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केआर पीजी कॉलेज बना अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता
विज्ञापन
मथुरा। ऊषा कॉलेज फरह में आयोजित महिला अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में केआर पीजी कॉलेज की टीम विजेता बनी। फाइनल में टीम ने छलेसर कैंपस टीम को 16-0 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता में के आर पी जी कॉलेज, छलेसर कैंपस, कृष्णा कॉलेज, बीएसए कॉलेज और ऊषा कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ डॉ अखिलेश सक्सेना ने किया। केआर पीजी कॉलेज मथुरा के शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया कि फाइनल मैच छलेसर कैंपस आगरा और केआर पीजी कॉलेज मथुरा के बीच खेला गया।
केआर पीजी कॉलेज ने एक तरफा मुकाबले में छलेसर कैंपस टीम को 16-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। राहुल कुंतल, ज्ञानेंद्र, देवेश यादव, संदीप, मोहित और संदीप कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे। केआर कॉलेज की खिलाड़ी सिमरन, प्रियांशी ,पूनम, ईशा, प्रियंका, शिखा ,पूजा ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी है।