{"_id":"5d629c208ebc3e015369d55c","slug":"kosi-ki-factory-se-pesticide-ki-chori-mathura-news-agr4024474171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी की फैक्ट्री से चोरी लाखों की कीटनाशक दवा राया में पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी की फैक्ट्री से चोरी लाखों की कीटनाशक दवा राया में पकड़ी
विज्ञापन
राया (मथुरा)। कोसीकलां में फैक्ट्री से चोरी हुई लाखों रुपये की कीटनाशक दवा राया में दो दुकानों पर पकड़ी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए दुकान स्वामी के नौकर को हिरासत में ले लिया है। दुकान स्वामी मौके से भाग गया।
कोसीकलां में स्थित पायोवाम एग्री एंड केमिकल्स फैक्ट्री के स्वामी हुकम सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले माह से फैक्ट्री से कीटनाशक
दवाएं लगातार चोरी हो रही थीं। फैक्ट्री मथुरा जनपद में कही अपनी दवा सप्लाई नहीं करती है। उसकी कीटनाशक दवाएं अन्य प्रदेशों को जाती हैं।
राया में मांट रोड स्थित खाद-बीज की दो दुकानों पर फैक्ट्री की दवाएं मिल गईं। एक दुकान पर दुकान स्वामी नहीं मिला उसका नौकर दुकान पर था। दुकान पर 1.50 लाख से अधिक की दवाएं मिली हैं। पुलिस नौकर को थाने ले आई। दूसरी दुकान का स्वामी दुकान को छोड़ कर भाग गया। पुलिस नौकर से पूछताछ कर रही है।