फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Know when auspicious time for Holika Dahan in Mathura

Holi 2023: होलिका दहन को लेकर असमंजस की स्थिति, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष, कब है शुभ मुहूर्त?

Tue, 07 Mar 2023 06:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 06:36 AM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा में होलिका दहन को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों में शंका बनी है कि क्या भद्रा के साये में होलिका दहन किया जाएगा। हालांकि इस बारे में ज्योतिष एकमत हैं। आगे पढ़िए कि ज्योतिष क्या कहते हैं... 

विज्ञापन
Know when auspicious time for Holika Dahan in Mathura
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश स्थित तीर्थनगरी मथुरा में इस बार होलिका दहन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि पर भद्रा के कारण यह स्थित उत्पन्न हुई है। पूर्णिमा तिथि इस दौरान दो दिवसीय है। हालांकि मथुरा के ज्योतिष होलिका दहन को लेकर एकमत में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी और आलोक गुप्ता ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा 6 मार्च सुबह 4:17 बजे शुरू होकर 7 मार्च सुबह 6:09 बजे तक रहेगी। 7 मार्च को भद्रा रहित और उदय तिथि की मान्यता अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। जो शाम 6:31 बजे से रात 8:58 बजे तक बन रहा है।

विज्ञापन

पूर्णमासी के दिन पूरे समय रहेगी भद्रा 

आचार्य पंडित बनवारीलाल गौड़ बताते हैं कि होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाता है। यह अवधि सात मार्च को सूर्यास्त के बाद बन रही है। 6 मार्च को पूर्णमासी शाम को 4:00 बजे के लगभग और पूर्णमासी के दिन भद्रा पूरे समय रहेगी। ज्योतिषाचार्य अजय तेलंग बताते हैं कि होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि को किया जाता है होलिका दहन 

दरअसल, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका जलाते हैं। इसके बाद अगली सुबह रंग-गुलाल अबीर से होली खेली जाती है। पंडित प्रणव गोस्वमी का मानना है कि इसकी बार होलिका दहन की अवधि 02 घंटे 27 मिनट तक होगी। पंचांग के अनुसार 7 मार्च को सायं यह योग मिल रहा है। उस समय पूर्णिमा ओर प्रदोष काल भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed