फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Katiyar was overwhelmed after visiting the birthplace of Lord Krishna.

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर अभिभूत हुऐ कटियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Katiyar was overwhelmed after visiting the birthplace of Lord Krishna.
मथुरा। हिन्दूवादी नेता एवं पूर्व सांसद विनय कटियार ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन करने जन्मभूमि पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनका स्वागत प्रसादी पटुका ओढ़ाकर किया।
विज्ञापन

विनय कटियार ने भागवत भवन मंदिर में श्री राधाकृष्ण जी युगल सरकार के दर्शन कर पुष्पार्चन किया। इसके बाद श्री गर्भ गृह मंदिर में दर्शन पूजन किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन से अभिभूत हुए विनय कटियार ने जन्मस्थान की व्यवस्थाओं एवं रखरखाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख नरेश, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष एवं संत गंगाधर महाराज ने भी विधिवत भगवान के दर्शन व पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


बंसीवट में विनय कटियार ने की पीठाधीश्वर से आध्यात्मिक चर्चा
मांट। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार शुक्रवार दोपहर मांट के निकट राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट पहुंचे। विनय कटियार ने यहां श्री दामा मंदिर के दर्शन के बाद पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर जयराम दास महाराज से आध्यत्मिक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटियार ने कहा कि बंसीवट में अभी विकास की काफी गुंजाइश है, इसके लिए वह जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। श्री कटियार ने कहा कि बंसीवट आकर आत्मिक शांति मिलती है। जयराम दास महाराज ने उन्हें बंसीवट की महत्ता से अवगत कराया। बताया कि यही बंसीवट असली है।यहां योगिराज भगवान श्रीकृष्ण ने महारास किया और कई राक्षसों का वध किया था। महाराजश्री ने उन्हें प्रसाद के साथ रुद्राक्ष की माला व बांसुरी भेंट की। इस अवसर पर विहिप पदाधिकारी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यहां से कटियार सीधे लखनऊ रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed