{"_id":"6197b7ba26db5a356214be76","slug":"kartik-purnima-celebrated-with-reverence-mathura-news-mtr5088198183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घा के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घा के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। कार्तिक पूर्णिमा पर्व शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। सुबह से ही यमुना के गोविंदघाट, चीरघाट, केशीघाट आदि पर यमुना स्नान कर दुग्धाभिषेक के साथ पूजन किया। इसके बाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठा. बांके बिहारी की जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
वृंदावन। कार्तिक पूर्णिमा पर वृंदावन के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर, राधा रमण मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर भारी भीड़ रही।
निगम ने हटवाए अतिक्रमण
वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाए। शुक्रवार की दोपहर चले अभियान में टीम ने बिहार घाट, चीरघाट, गोविंद घाट पर हो रहे अतिक्रमणों को हटवाया।