फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanvadia reached the city of Kanha, the devotees of Shiva are being felicitated

कान्हा की नगरी पहुंचे कांवड़िया, शिवभक्त कर रहे सत्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Kanvadia reached the city of Kanha, the devotees of Shiva are being felicitated
मथुरा। महाशिवरात्रि पर गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में कांवड़िया पहुंच गए हैं। सड़कों पर कांवड़ियों की टोलियाें का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है। कहीं चाय-नाश्ता कराया जा रहा है तो कहीं भोजन की व्यवस्थाएं की गई हैं। राजघाट, रामघाट और सोरोजी से मथुरा की ओर आने वाले मार्गों पर शिव भजनों की धूम मची है।
विज्ञापन

मंगलवार की महाशिवरात्रि है। इसके लिए सोमवार को मथुरा के शिव मंदिरों को सजाने का दौर दिन भर चलता रहा। शहर कोतवाल भूतेश्वर महादेव हों या फिर रंगेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, चकलेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव सहित अन्य शिव विराट स्वरूप वाले मंदिरों के आसपास साफ-सफाई के साथ फूलमालाओं से सजाया गया।
विज्ञापन

शिवरात्रि के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के खास प्रबंध किए गए हैं। इन मंदिरों से जुडे़ रास्तों पर दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया गया है। भले ही यह व्यवस्थाएं महाशिवरात्रि के लिए की गई हों, लेकिन इससे एक दिन पहले भी सभी शिव मंदिरों में भीड़ जुटी रही। सोमवार को कांवड़िया शिव भक्तों ने गंगाजल की धार अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ कंधे पर, जुबान पर हर हर महादेव
महिला हों या फिर पुरुष, युवती हो या फिर युवक कंधे पर कांवड़ लटकाकर लाए भक्तों का जोश सिर चढ़कर बोला। सोमवार सुबह से ही शाम और रात में कांवड़ियों ने शहर में जगह-जगह डेरा डाल दिए। इसके लिए शिविर की व्यवस्थाएं विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed