फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanungo revealed secrets during interrogation by Anti Corruption

Mathura News: एंटी करप्शन की पूछताछ में कानूनगो ने उगले राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kanungo revealed secrets during interrogation by Anti Corruption
मथुरा। हम तो डूबेंगे ही सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे...ये कहावत 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) नरेंद्र तरकर पर फिट बैठती है। एंटी करप्शन टीम की पूछताछ में नरेंद्र ने कई भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के नाम उगले हैं। ये कर्मचारी अब टीम की रडार पर आ गए हैं। यही कारण है कि सदर तहसील के कर्मचारी फरियादियों को भी पैनी नजर से देख रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने सतोहा के असगरपुर निवासी कॉन्तेय और मुरारी लाल की शिकायत पर कानूनगो नरेंद्र को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। एक वरिष्ठ अधिकार के अनुसार तो एंटी करप्शन टीम की पूछताछ में नरेंद्र ने कई कर्मचारियों के नाम बताए हैं, जो काम कराने की एवज में फरियादियों से घूस लेते हैं। वह भी मोटी रकम का खेला करते हैं। मामले का राजफाश होने के बाद टीम ने इन कर्मचारियों को भी रडार पर ले लिया है। हालांकि ये कर्मचारी नरेंद्र के पकड़े जाने के बाद सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन



लेखपाल पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप
बाद गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति ने लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। फरियादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता सूर्य प्रताप का आरोप है कि वह अपनी जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन लेखपाल उसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। लेखपाल ग्राहकों को भड़का देते हैं कि यह जमीन विवादित है। इसलिए कोई ग्राहक लेने को तैयार नहीं हो रहा है। आरोप है लेखपाल ने उनसे 20 लाख रुपये की मांग की है। रकम नहीं देने पर वह ऐसा कर रहे हैं। एसडीएम सदर अभिनव जे जैन का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed