फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha will sit in carousel wearing star-studded costume On Janmashtami 2024 sale of carousel swings

Janmashtami 2024: सितारे जड़े पोशाक पहन हिंडोले में बैठेंगे कान्हा; हिंडोले, झूले... खिलौनों की बिक्री बढ़ी

Thu, 22 Aug 2024 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

कृष्ण जन्माष्टमी पर सितारे जड़े पोशाक पहन हिंडोले में कान्हा बैठेंगे। बाजार में हिंडोले, झूले और खिलौनों की बिक्री बढ़ गई। 

विज्ञापन
Kanha will sit in carousel wearing star-studded costume On Janmashtami 2024 sale of carousel swings
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कान्हा के शृंगार में इस बार मोतियों से जड़ी, रेशमी धागों से कढ़ाई, सितारे जड़े पोशाक श्रद्धालुओं को भा रही हैं। इस बार मोर पंख से सुशोभित, मृग नैनों वाले अलौकिक, आकर्षक लड्डू गोपाल की छवि भक्तों के हृदय में उतर रही है। पूरा शहर मानो जन्माष्टमी से पहले ही कान्हा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को मन:कामेश्वर गली में जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। कोई चांदी के हिंडोले खरीद रहा है तो कोई लकड़ी, मीनाकारी वाले अत्यंत सुशोभित हिंडोले। लाइटिंग वाले हिंडोले भी बाजार में हैं। शृंगार के सामान के साथ खिलौनों की भी खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन

रंग-बिरंगी पोशाक

इस बार भी लोगों को रेशम और सितारे वाली रंग-बिरंगी पोशाक पसंद आ रही है। यहां 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की पोशाक हैं। -रवि, स्टाल संचालक, मन:कामेश्वर गली

विज्ञापन
विज्ञापन

तरह-तरह के हिंडोले

बाजार में लाइटिंग वाले हिंडोले लोगों को भा रहे हैं। पीतल से ज्यादा लकड़ी और मोर की आकृति वाले हिंडोले पसंद आ रहे हैं। लोग सिंहासन के साथ उनकी खाट, बांसुरी, साज-सज्जा आदि का सामान खरीद रहे हैं। -राजकुमार, स्टाल संचालक, मन:कामेश्वर गली


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed