फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha Makhan Public wins District Junior Cricket League trophy

Mathura News: कान्हा माखन पब्लिक ने जीती जिला जूनियर क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kanha Makhan Public wins District Junior Cricket League trophy
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन और रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। मंगलवार को हुआ मैच कान्हा माखन ने 109 रन के बड़े अंतर से जीत ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव उमेश चौरसिया एवं रितेश शर्मा ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर कान्हा माखन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। कृष्णा गौर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल के भुवनेश और यश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल की टीम 13.1 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्पित धनगर ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। कान्हा माखन के विपिन दुबे ने 3 विकेट लिए। कृष्णा गौर को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंपायरिंग अनिल आहूजा एवं अर्चित समाधिया ने की। राजीव गौतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने विजेता और योगेंद्र गोयल ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उमेश चौरसिया, आयोजन सचिव रोहित सिंह, रितेश शर्मा, आशुतोष दीक्षित, स्वतंत्र सिंह, रवि गुर्जर, राजीव भार्गव एवं राजेश सक्सेना द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed