{"_id":"67c20f9a657b2904c5057747","slug":"kanekshan-kaatane-par-vyaapaariyon-ka-hangaama-mathura-news-c-29-1-agr1017-362232-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कनेक्शन काटने पर व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कनेक्शन काटने पर व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। बकाया बिल की धनराशि वसूलने गई बिजली विभाग की टीम के कनेक्शन काटने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। केबल जुड़ने के बाद मामला शांत हुआ। पूरे मामले में जेई ने अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है।
कस्बे के गोवर्धन रोड पर व्यापारी कमल अग्रवाल की तेल मिल में बिजली के दो कनेक्शन हैं। बकाया भुगतान की वसूली करने के लिए जेई सतीश चंद टीम के साथ तेल मिल पहुंंचे। व्यापारी के अनुसार, उन्होंने दोपहर बाद भुगतान के लिए कहा तो भी कनेक्शन काट दिया गया। इसे लेकर विद्युत टीम और व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा करते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो कनेक्शन जोड़ दिया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि जेई आए दिन व्यापारियों को भुगतान के नाम पर परेशान करते हैं। व्यापारी ने दोपहर बाद बिल भुगतान करने के लिए कहा था। जेई सतीश चंद ने बताया कि व्यापारी के कनेक्शन पर सात हजार रुपये का बकाया बिल था। बिल भुगतान का अंतिम दिन था। इस मामले में उन्होंने चौकी में अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। वहीं अभद्रता का वीडियो भी है। इस कारण तत्काल कनेक्शन काटा गया।