फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kamal and Krishna finished first in the 800-meter race.

Mathura News: 800 मीटर दौड़ में कमल और कृष्णा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kamal and Krishna finished first in the 800-meter race.
लंबी कूद लगाती खिलाड़ी। संवाद
मथुरा। मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) और नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। बालक और बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। दौड़ में कमल सिंह और कृष्णा चौधरी तथा लंबी कूद में अंकित सिंह और कल्पना प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

केआर पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को हुई 800 मीटर बालक दौड़ में कमल सिंह प्रथम, धीरेंद्र सिंह द्वितीय तथा सत्येंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृष्णा चौधरी प्रथम, राधा कुंतल द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अंकित सिंह प्रथम, अंकुश द्वितीय, कमल तृतीय तथा बालिका वर्ग में कल्पना प्रथम, चंचल द्वितीय तथा हर्षिता सैनी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बल्देव, नौहझील, गोवर्धन, मथुरा और चौमुहां ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष बृषभान गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक, एनएसएस अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. रामदत्त मिश्रा, गंभीर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और टीशर्ट प्रदान की। इस दौरान श्यामबाबू शुक्ला, रामवीर शर्मा, कोच भावना, पवन चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, विष्णु चौधरी, रमन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed