{"_id":"69791779d10146ef630f2aee","slug":"junior-engineer-insults-the-tricolor-flag-claims-he-was-unaware-mathura-news-c-369-1-mt11002-141752-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तिरंगे का अपमान कर बोले जेई... नहीं थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तिरंगे का अपमान कर बोले जेई... नहीं थी जानकारी
विज्ञापन
जेब में हाथ डालकर खड़े जेई सत्येंद्र कुमार मौर्य।
मथुरा। गणतंत्र दिवस पर जहां प्रत्येक देशवासी तिरंगे को सलामी दे रहा था वहीं विद्युत निगम के अवर अभियंता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अवर अभियंता तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान के समय जेब में हाथ डालकर खड़े हुए हैं।
रिफाइनरी साइडबी सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार मौर्या ने सोमवार को अपने कार्यालय में झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान अवर अभियंता जेब में हाथ डालकर खड़े रहे। सोशल मीडिया पर लोग अवर अभियंता को नसीहत दे रहे हैं। बताते चले कि इससे पूर्व भी वे जयगुरुदेव एसडीओ से मारपीट के मामले में सस्पेंड हो चुके है। इस संबंध में मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि यदि जेई ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। तिरंगा फहराने के बाद जेब में हाथ डाले जरूर थे, लेकिन जैसे ही अधीनस्थों ने बताया तुरंत ही जेब से हाथ निकाल लिए। जानकारी के अभाव में कुछ देर के लिए जेब में हाथ डाल लिए थे।
विज्ञापन
सत्येंद्र कुमार मौर्य, अवर अभियंता विद्युत निगम