{"_id":"5593bc9e1d21a9f27968786ff0e3f609","slug":"jhulelal-jayanti-celebration-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘आयो लाल-झूलेलाल’ के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आयो लाल-झूलेलाल’ के जयकारों से गूंजा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुणावतार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिंधी जनरल पंचायत के नेतृत्व में सिंधी समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। समाज की युवतियों और उत्साही युवकों के डंडेशाही नृत्य ने समां बांध दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ सेठ बाड़े से हुआ। इसमें सर्वप्रथम घुड़सवार, भगवान गणेश, भगवान शिव की जटाओं से प्रकट होती गंगा, श्रीकृष्ण संग राधा, मां शेरावाली, गिर्राजजी, सुदामा-कृष्ण मिलन और भगवान झूलेलाल की झांकियां प्रमुख थीं। आगरा से आए बैंड, मथुरा की नफीरी झूलेलाल की अमर ज्योति, श्रीनाथजी का डोला और पंचमुखी ज्योति के साथ संकीर्तन करते श्रद्धालु चल रहे थे।
इस दौरान ‘आयो लाल झूलेलाल’ के गगन भेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा होली गेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, घीया मंडी, कोतवाली रोड आदि मार्गाें से गुजरी। नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प बरसा कर भावपूर्ण स्वागत किया।
विज्ञापन
सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, उपाध्यक्ष तुलसीदास गंगवानी, महामंत्री बसंत मंगलानी, उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, जितेंद्र लालवानी आदि साथ चल रहे थे। इससे पहले राधिका विहार कालानी में अमरलाल की ज्योति प्रज्वलित करके, पूरी कालोनी में सिर पर रखकर भ्रमण किया। तदोपरांत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधी धर्मशाला में सत्संग हुआ।