{"_id":"69178e4eba739fc90706212f","slug":"jewelry-stolen-from-the-luteria-hanuman-temple-mathura-news-c-161-1-mt11018-100412-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लुटेरिया हनुमान मंदिर से आभूषणों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लुटेरिया हनुमान मंदिर से आभूषणों की चोरी
विज्ञापन
वृंदावन। पागल बाबा मंदिर के निकट बने लुटेरिया हनुमान मंदिर से उनके आभूषणों की चोरी हो गई है। रात लगभग दो बजे घटना को अंजाम दिया गया है। चोर की सभी हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है।
मामला मथुरा-वृंदावन रोड स्थित मांट तिराहे पर लुटेरिया हनुमान जी मंदिर का है। बृहस्पतिवार की रात लगभग सवा दो बजे मंदिर का ताला तोड़कर चोर हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़ाए गए आभूषणों को चाेरी कर ले गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी साफ सफाई के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। हनुमानजी के गले में पड़े दो हार, शंख, और चांदी के बर्तन मौजूद नहीं थे। इस घटना की खबर उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति भी दिखाई दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ली है। पुलिस के मुताबिक यह फुटेज चोरों तक पहुंचने में मदद करेंगे।
चोर को बिल्कुल नहीं था पुलिस का खौफ
मथुरा-वृंदावन रोड पर मंदिर के पीछे ही हर समय पुलिस का पहरा रहता है। दिन में पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या अधिक होती है। इस सड़क पर हर समय वाहनों का आवागमन रहता है। मंदिर में घटना को अंजाम भी रात सवा दो से पौने तीन बजे के बीच दिया गया है। इस समय दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के वाहन आना शुरु हो जाते हैं। इससे जाहिर है चोर को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था।