फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jat should get OBC quota: hemalini

जाट ओबीसी आरक्षण के पूर्ण हकदार: हेमा

Mon, 23 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 23 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
jat should get OBC quota: hemalini
यूपीए सरकार की राजनीतिक लाभ लेने की हड़बड़ी जाटों पर भारी पड़ गई है। जाट ओबीसी आरक्षण के हकदार हैं। यह बात सांसद हेमामालिनी ने रविवार को अमर उजाला से वार्ता के दौरान कही। मथुरा सांसद ने कहा कि वे जाटों को उनका हक दिलाएंगी।
विज्ञापन


फोन पर वार्ता में सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ठीकरा यूपीए सरकार, रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह और पूर्व सांसद जयंत चौधरी पर फोड़ा। हेमा मालिनी ने कहा कि आरक्षण के लिए  जल्दबाजी में जानबूझकर जो गलत कदम उठाए गए थे, यह उन्हीं का नतीजा है।
विज्ञापन


जाट अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण के पूर्ण हकदार हैं। यूपीए सरकार ने जानबूझकर जो गलतियां की हैं, उन्हें अब सुधारते हुए अब आरक्षण का मार्ग प्रशस्त कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। जाट आरक्षण के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उचित मुआवजा की घोषणा करनी चाहिए। उनकी कोशिश है कि केन्द्र का भी इसमें सहयोग दिलाया जाए। इस आपदा की घड़ी में वे किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed