फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jankshan par bheed badhane par do ghanta pahale pletaphaarm par milega pravesh

Mathura News: जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर दो घंटा पहले प्लेटफार्म पर मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
jankshan par bheed badhane par do ghanta pahale pletaphaarm par milega pravesh
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर यात्री के सामान को चेक करते सुरक्षाकर्मी। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन आने से दो घंटा पहले ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे होली पर भीड़भाड़ की स्थिति न बने। जिन यात्रियों की ट्रेन आने में तीन से चार घंटे का समय होगा उन्हें रेलवे परिसर में ही इंतजार करना होगा। यह तैयारी आगरा रेल मंडल की ओर से होली पर्व के लिए की गई है। इस बार डीआरएम के निर्देश पर रेलवे ने रेलवे जंक्शन पर खासे प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर बाहर से आने वाले यात्री काफी संख्या में आ रहे हैं, ऐसे में शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ स्टेशन पर हो रही है। उन्होंने कहा कि जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन आने के दो घंटे पहले ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ की स्थिति सामान्य रहे। वहीं प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के ढाई सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है। रेलवे अधिकारी लगातार निगरानी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंक्शन के 11 प्लेटफार्म पर लगातार सुरक्षा अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी कर रहे हैं। वहीं, बिना टिकट यात्री प्लेटफार्म में नहीं घुस पाएंगे। जंक्शन के प्रवेश द्वार एक पर आगमन द्वार के पास आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी रेलवे टिकट देखने के बाद ही यात्री को प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed