{"_id":"642c6f627fdc40d796043524","slug":"jal-nigam-engaged-in-uprooting-new-roads-mathura-news-c-29-1-mtr1009-54082-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नई सड़कों को उखाड़ने में जुटा जलनिगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नई सड़कों को उखाड़ने में जुटा जलनिगम
Wed, 05 Apr 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर विकास से जुड़े कार्यों के लिए सरकारी निर्माण एजेंसियों के बीच तालमेल का अभाव सरकार के बजट पर भारी पड़ रहा है। कोई सड़क बना रहा है तो कोई विभाग चंद माह बाद ही उसे उखाड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में सड़क बनने और फिर सीवर व पेयजल पाइप लाइन के लिए नई सड़कों को उखाड़ने का दौर तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को स्मार्ट सिटी बनाने में सुनियोजित विकास की परिकल्पना को धराशायी कर दिया है।
भरतपुर गेट से निकलने वाली रोड शहरी क्षेत्र को जंक्शन रेलवे स्टेशन और हाईवे से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग । तीन साल पहले तक इस मार्ग पर अनेक गड्ढे थे। दो डिग्री और दो इंटर काॅलेज भी इसी मार्ग से जुड़ते हैं। ऐसी स्थिति में यहां सीसी रोड का निर्माण किया गया। इस सड़क को बने डेढ़ से दो साल ही हुए हैं कि अब जल निगम ने इसे खोदना शुरू कर दिया है। सीसी रोड को ड्रिल मशीन से काटा जा रहा है। इससे रोड पर जाम की स्थिति बन रही है। यहां के लोगों की नाराजगी नई सीसी रोड को फिर से उखाड़ने को लेकर है। लोगों का कहना है कि पूरे शहर में नगर निगम और जल निगम के बीच सड़क बनाने और उखाड़ने का दौर तेजी से चल रहा है। जहां-जहां सड़क को उखाड़ा जाता है, उसकी मरम्मत कुछ दिन बाद ही गड्ढों में तब्दील हो जाती है।
बड़ी मशक्कत के बाद किशोरी रमण डिग्री काॅलेज के निकट सीसी रोड का निर्माण किया गया था, अब उसे उखाड़कर फिर खराब किया जा रहा है। - अनिल कुमार
-- -
शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां बनीं हुई सड़कों को न उखाड़ा गया हो। बनने के बाद ही सड़कों पर सीवर, जल की पाइप लाइन डाली जाती है। यह कार्य सड़क बनाने से पहले किया जाता है, बाद में नहीं।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार
विकास के नाम पर सरकारी धन को बर्बाद किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई तालमेल नहीं है। यही कारण है कि ब्रज विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट होने के बाद भी विकास की द नजर नहीं आती है।
-सचिन चतुर्वेदी
शहर में सड़कों को बनाने और उखाड़ने का दौर चल रहा है। बनाने और उखाड़ने वाले दोनों ही विभाग जनता के धन को ठिकाने लगा रहे हैं। किसी भी कार्य के लिए योजना नहीं है।
राजेंद्र
-- -- -- -
सुजीत कुमार
परियोजना प्रबंधक, जल निगम