{"_id":"644abe937c18c165a40c7264","slug":"jagdish-yogesh-and-sk-sharma-became-bjp-mathura-news-c-29-1-mtr1009-65817-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जगदीश, योगेश और एसके शर्मा हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जगदीश, योगेश और एसके शर्मा हुए भाजपाई
Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विभिन्न दलाें से जनपद के दिग्गज नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी को आशीर्वाद दिया और अभिनंदन भी किया।सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में चुनावी सभा संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रालोद और फिर सपा के जिलाध्यक्ष रहे जगदीश नौहवार, बसपा और वर्तमान में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, पूर्व में भाजपा और वर्तमान में बसपा नेता एसके शर्मा, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर भगत सिंह जादौन, बसपा कॉर्डिनेटर गिर्राज प्रसाद गोला, रालोद से विपिन सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह, सपा से ठाकुर सतेंद्र सिंह और आदित्य प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने पटुका पहनाकर सभी का अभिनंदन किया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में वार्ड 59 से निर्विरोध निर्वाचित पुष्पादेवी और वार्ड 60 से निर्विरोध निर्वाचित नीरज वशिष्ठ को भी आशीर्वाद दिया।
25 मिनट बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब बीस मिनट की देरी से मथुरा पहुंचे। उन्होंने 25 मिनट तक सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन हेलीपैड पर 11.50 बजे आना था, लेकिन 20 मिनट की देरी से पहुंचे। सभा स्थल सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में उनका आगमन 12:30 बजे हुआ। दोपहर 12:52 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू हुआ और 1:17 मिनट तक संबोधित किया।
पार्टी नेताओं के साथ की मंत्रणा
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा के बाद पार्टी नेताओं के साथ चुनाव की स्थिति को लेकर मंत्रणा की। मौजूदा स्थिति के साथ दिक्कतों पर भी चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, महापौर उम्मीदवार विनोद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभा स्थल पर युवती का हंगामा, पुलिस ने घेरा
मुख्यमंत्री की सभा में एक युवती ने बखेड़ा कर दिया। उसकी गतिविधियों को देख पुलिस ने उसे घेर लिया। काफी देर तक उसके आसपास महिला पुलिस जमी रही जैसे ही सभा खत्म हुई युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला पुलिस युवती को पकड़ कर ले गई। युवती का आरोप था कि उसे कृष्णा नगर में ज्वैलर्स द्वारा परेशान किया जा रहा है। दुकान पर ताला डाल दिया है। पुलिस शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
एक से चार मई तक मथुरा में रहेंगे श्रीकांत शर्मा
मथुरा। हिमाचल के निकाय चुनाव में प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री और मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा इन दिनों शिमला में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान देख रहे थे। वे एक मई को मथुरा आएंगे और चार मई तक यहां रहकर स्थानीय निकाय चुनाव में सहभागिता करेंगे। श्रीकांत शर्मा वर्तमान में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फोन पर संपर्क में रहते हुए निकाय चुनाव में सहयोग कर रहे हैं।