फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaat agitation for reservation

अधिकारों को मांगने के और भी रास्ते हैं: निरंजना ज्योति

Mon, 22 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
jaat agitation for reservation
केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति ने जाट आरक्षण के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन पर कहा कि अपने अधिकारों को मांगने के और भी रास्ते हैं। राष्ट्र की संपत्ति को क्षति पहुंचाकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना सही रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति रविवार को वात्सल्य ग्राम में आयोजित वात्सल्य महोत्सव में सहभागिता करने आईं थीं। इस मौके पर वह मीडिया से भी मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुलग रहा है और सरकारी संपत्ति आंदोलन की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए आंदोलन सही रास्ता नहीं इसके लिए आपसी वार्ता कर हल निकाला जा सकता है। आंदोलनकारी शांतिपूर्वक अपने अधिकारों को मांगें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर ले जाने के प्रयासों में लगे हैं, लेकिन कुछ लोगों को प्रधानमंत्री के विकास की योजनाओं से डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। 62 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं रही, उसे डर सता रहा है। देश के टुकड़े करने वालों की मानसिकता साफ दिख रही है।

केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ाई से निपटना होगा।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मां-बेटे अपना संतुलन खो बैठे हैं। राहुल क्या जानते भी हैं कि देशभक्ति क्या है।


आज देश को तोड़ने का षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने के बजाए राहुल उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed