फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaat agitation for reservation

ब्रजभूमि में भड़की जाट आरक्षण की आग

Sun, 21 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 21 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
jaat agitation for reservation
जाटों को आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन की आग की लपटें रविवार को ब्रजभूमि पहुंच गईं। यहां दिन भर एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे तक हंगामा होता रहा। एक्सप्रेसवे और हाईवे जाम कर दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा के शहर कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया गया। यहां भाजपा का झंडा उतारकर फाड़ दिया गया। जाम लगने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।

दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में 200 से अधिक जाट जुबली पार्क स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने भाजपा कार्यालय का झंडा उतार लिया और फाड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रालोद कार्यकर्ता वाहनों से यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहले से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर जमे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर राया ब्लाक के गांवों से भी 500 से अधिक रालोद कार्यक र्ता वाहनों से पहुंच गए। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों को तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया गया। आंदोलनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं।

अपराह्न 1:15 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाम लगा रहा। आंदोलनकारी एक्सप्रेसवे पर फंसी बसों पर चढ़कर नारे लगाने लगे। सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, एडीएम महावन चांदनी सिंह, सीओ महावन अजय कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाट नेताओं को समझाकर जाम खुलवाया।

ट्रैक्टर ट्रालियों से आए युवा
एक्सप्रेसवे पर गांव सिहोरा, कारब, नगला तेजा, नगला राना, ककरेटिया, नगला विजई, मल्हे, मांट और नौहझील तक से युवा ट्रैक्टर ट्रालियों में राया कट से पहुंचे।

इन्होंने किया नेतृत्व
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन को रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, रामवीर सिंह भरंगर, नरेन्द्र सिंह, योगश नौहवार, रविन्द्र नरवार, कृष्णवीर चौधरी, निरंजन धनगर, जयवीर सिंह भूड़री, हरवीर सिंह,

प्रदीप चौधरी, बुद्धा सिंह प्रधान, उमेश चौधरी, लाल सिंह काका, सुरेश भगत, मदन मोहन रघुवंशी, रालोद की मंडल अध्यक्ष मीना चौधरी, जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, रेखा चौधरी, विमलेश चौधरी ने संबोधित किया।

जाट आंदोलन में यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम में फंसे औरैया निवासी ईमई कोर के हवलदार संजीव की शाम पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी। संजीव ने फ्लाइट की टिकट दिखाई। आधे घंटे तक मिन्नत करने पर बमुश्किल संजीव को गुजरने दिया गया।  

एक्सप्रेसवे पर जाम में फंसी दिल्ली जनकपुरी निवासी सरोज गोपाल की बेटी रुचि गोपाल की गाड़ी में तबीयत खराब हो गई। वह उल्टियां करते बेहोश हो गई। जैसे-तैसे उसे होश में लाया गया लेकिन उसे रास्ता नहीं मिल सका। आखिर में सरोज गोपाल लौट कर वापस वृंदावन कट की ओर से वृंदावन होकर मथुरा पहुंची।


वोट लेकर भाजपा ने किया विश्वासघात: सिकरवार
एक्सप्रेसवे पर जाम व भाजपा कार्यालय पर घेराव के दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में और खासकर नरेन्द्र मोदी ने जाटों से आरक्षण के नाम पर वोट ले लिए।

इस वक्त 26 जाट नेता लोकसभा में हैं लेकिन केंद्र सरकार ने जाटों को मिला हुआ आरक्षण नहीं मिलने दिया। यह जाटों के साथ भाजपा का विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed