{"_id":"64de6df9b24bbd267807c894","slug":"it-was-opened-for-devotees-after-two-days-banke-bihari-marg-mathura-news-c-29-1-mtr1018-121557-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला ठा. बांकेबिहारी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला ठा. बांकेबिहारी मार्ग
Fri, 18 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के समीप दुसायत मोहल्ले में छज्जा गिरने से हुई पांच श्रद्धालुओं की मौत के बाद नगर निगम गहरी नींद से जागा। नगर निगम के निर्देश पर मकान मालिक विष्णु शर्मा ने जर्जर मकान का ऊपरी स्वत: तोड़ दिया। इसके बाद से पुलिस ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग फिर से खोल दिया है। दो दिन के बाद मार्ग पर फिर से श्रद्धालुओं की चहलकदमी शुरू हुई है।
ठाकुर स्नेह बिहारी मंदिर से लगे दुसायत मोहल्ला स्थित विष्णु शर्मा के मकान का छज्जा और मुंडेर के धराशाई होने से हुई पांच श्रद्धालुओं की मौत और चार घायल होने के बाद जागे नगर निगम ने भवन स्वामी को उसका ऊपरी हिस्सा तोड़ने के निर्देश दिए हैं। घटना के दूसरे दिन 16 अगस्त की सुबह से ही मजदूरों की मदद से 100 साल से अधिक पुराने मकान के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया था, जो कि पूरा हो गया है।
इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से विष्णु शर्मा मकान के सामने से बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग को बृहस्पतिवार को सुबह खोल दिया गया है, लेकिन पुलिसकर्मी अभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। दो दिनों के बाद बृहस्पतिवार को मार्ग पर श्रद्धालुओं की चहलकदमी देखी गई, हालांकि अभी भी हादसे की आशंका का डर लोगों में बना हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दुसायत मोहल्ला में मकान मालिक विष्णु शर्मा ने मकान का ऊपरी हिस्सी तोड़ने के बाद मार्ग को श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। वहां सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।