फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It takes 50 minutes to cover a distance of 5 km.

Mathura News: पांच किमी दूरी तय करने में लगते हैं 50 मिनट

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
It takes 50 minutes to cover a distance of 5 km.
मथुरा। शहर में कोई तो एक ऐसी सड़क हो जहां जाम नहीं लगता हो। गलियां हों या 100 फीट चौड़ी सड़क, चहुंओर जाम की समस्या से राहगीर परेशान हैं। बाहरी क्षेत्र में किसी को जाना हो तो 10 मिनट का रास्ता पार करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। जाम में फंसे लोग कभी ऊबड़-खाबड़ सड़कों के कारण नगर निगम को तो कभी वाहनों की चिल्ल-पौं के कारण यातायात पुलिस को कोसते नजर आते हैं। पुलिस के पास इस समस्या का केवल एक ही समाधान है कि वह वाहनों के चालान करे या फिर श्रद्धालुओं के इधर-उधर खड़े वाहनों को उठा ले जाए। होलीगेट अंदर रहने वाले किसी व्यक्ति को कृष्णानगर जाना है या जयसिंहपुरा का रहने वाला कोई मरीज जिला अस्पताल आना चाहे तो पांच से छह किमी. की दूरी पार करने में एक घंटे से कम का समय नहीं लगेगा। जयसिंहपुरा से आने वाले व्यक्ति को सबसे पहले मसानी चौराहा, फिर डीगगेट पर जाम से रूबरू होना पड़ेगा। इसके बाद डीग गेट से भरतपुर गेट तक बन रही सड़क के कारण उसका आधा घंटा खराब होना लाजिमी है। यहां से होलीगेट होकर आएं या फिर डैंपियर नगर दोनों ही स्थानों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। कुछ दिन पहले जंक्शन रोड की सड़क खोद देने से स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जंक्शन से आने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इसी तरह किसी व्यक्ति को होलीगेट से कृष्णा नगर जाना है तो वह होलीगेट, क्वालिटी चौराहा, नया बस स्टैंड और फिर भूतेश्वर चौराहे पर जाम की समस्या से दो-चार होने के बाद ही गंतव्य तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


विकास में अदूरदर्शिता
नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्य अधिकारियों की अदूरदर्शिता और आपसी समन्वय के अभाव को दर्शादे हैं। भरतपुर गेट की सड़क की हालत पिछले एक माह से दयनीय बनी हुई है, जबकि दो दिन पहले जंक्शन रोड की सड़क भी खोद दी गई। जंक्शन रोड को वृंदावन से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग, जो किशोरी रमण इंटर काॅलेज को जोड़ता है वह ऊबड़-खाबड़ है। यहां भूतेश्वर चौराहे पर जाम लगता है। नगर निगम और यातायात पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर एक सड़क को खोदकर पहले बनाना चाहिए, उसके बाद दूसरी सड़क की खोदाई करनी चाहिए। खोदाई के समय मलबे को इस तरह से डाला जाना चाहिए कि आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


चालान की धमकी
भूतेश्वर चौराहे पर लगने वाले जाम में फंसे व्यक्ति को घर तक पहुंचना है तो उसे पूरा शहर घूमना पड़ेगा। गोविंदनगर, बैंक काॅलोनी, महाविद्या काॅलोनी, लक्ष्मीनगर, जगन्नाथपुरी में रहने वाला व्यक्ति वृंदावन रोड से इस ओर मुड़ना चाहता है तो पुलिसकर्मी उसे भूतेश्वर की ओर निकाल देते हैं। कोई जिद करता है तो उसे चालान की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही निकालेंगे समाधान
जल्दी ही शहर में यातायात की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। लोगों से सुझाव लेकर यातायात का प्लान तैयार करने के साथ ही लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
-देवेश कुमार शर्मा, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed