फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It rained intermittently throughout the day

Mathura News: दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश, हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day
बारिश के बाद कंकाली रोड पर हुए जलभराव से गुजरते लोग।
मथुरा। बुधवार रात को बूंदाबांदी के साथ ही बृहस्पतिवार को भी दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन



बीते दो दिनों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, लेकिन जलभराव लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शरू हो गई। बीच में कभी बारिश तेज हो गई तो कभी धीमी हो गई। दोपहर 12 बजे से करीब 3 बजे तक तेज बारिश होने के चलते शहर में हर तरफ जलभराव हो गया।
विज्ञापन


होली गेट, चंदनवन, मोतीकुंज, रेलवे कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा, महोली रोड समेत अन्य स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरने के चलते लोगों को अवागमन में भी परेशानी हुई। बारिश के चलते सबसे अधिक परेशानी स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों को उठानी पड़ी। वे भीगते हुए अपने घर पहुंचे। शाम को भी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed