फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It rained heavily and the roads were filled with water

Mathura News: झमाझम बरसे मेघा, सड़कें पानी से हुईं लबालब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily and the roads were filled with water
मथुरा। शहर से देहात तक बृहस्पतिवार तड़के झमाझम बारिश हुई। रात 3 बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 8 बजे करीब बंद हुई। दोपहर में फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया। नगर निगम की नाला सफाई के दावों की भी पोल खुल गई। बारिश से शहर जलमग्न हो गया। उखड़ीं सड़कों ने लोगों को जख्म दिए। अधिकांश निजी स्कूलों को छुट्टी घोषित करनी पड़ी। नया बस अड्डा अंडरपास के पास एंबुलेंस और एक स्कूल बस पानी में डूब गई। इसमें सवार बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बारिश से शहर के भूतेश्वर अंडरपास और नया बस अड्डा अंडरपास पर तीन से चार फीट पानी भर गया। इसके कारण इन दोनों जगह पर रास्ते बंद कर दिए। शहर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैफिक भरतपुर गेट, जंक्शन रोड से गुजारा गया। यहां भी जाम लग गया। भैंस बहोरा में सड़क पर कई फीट तक पानी भरने से हालात और भी खराब हो गए। इससे यहां पैदल राहगीरों से लेकर वाहन चालक तक भारी परेशानी से गुजरे।
विज्ञापन

वहीं, होली गेट, अंतापाड़ा, अंबाखार, सुभाष नगर, आर्य समाज रोड, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड आदि शहर के पुराने इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर भूतेश्वर से लेकर कंकाली रोड, बीएसए कॉलेज रोड, नया बस अड्डा, चंद्रपुरी, आगरा-दिल्ली हाईवे के बाईपास, उद्योग एरिया, महोली रोड आदि इलाके जलमग्न हो गए। शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी सड़कों की नहीं ली सुध, अब जनता झेल रही परेशानी
शहर के नरहोली चौराहा से धौली प्याऊ होते हुए जंक्शन की ओर आने वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। यह सड़क पहले से कई इलाकों में टूटी पड़ी है। जलभराव होने से दो पहिया वाहन चालक इसके गड्ढों में गिरकर घायल हो गए। यही हालत महोली रोड की रही। यहां भी जलभराव के साथ ही लोगों को टूटी सड़क ने लोगों के परेशान किया।

शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव
सौंख अड्डा स्थित ब्रज नगर, डैंपियर नगर, राधापुरम एस्टेट के आगे गणेशरा रोड, बीएसए कॉलेज इलाके का पॉश एरिया भी जलमग्न हो गया। दोपहर 12 बजे तक यहां के हालात सामान्य न हो सके। इधर, यमुना किनारे के इलाकों के नाले और नालियां का पानी जलभराव को नहीं सह सके। इनका पानी सीधे यमुना में गिरने लगा। इससे यमुना भी प्रदूषित हुई। चौक बाजार, डोरी बाजार इलाकों का दूषित पानी स्वामी घाट होते हुए सीधे यमुना में गिरा। स्वामी घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर इतना पानी भर गया कि लोगों को लगा कि बाढ़ आ गई है।

घरों में भरा पानी, बाजार में व्यापार प्रभावित
वार्ड संख्या 52 की चंद्रपुरी कॉलोनी में घरों में पानी भर गया। वहीं, ब्रज नगर में भी ऐसे हालात हो गए। इलाके में नाले-नालियों की सफाई नहीं हुई। इसके कारण बारिश में यह उफान मार गए। दूषित पानी घरों में भर गया। वहीं, बारिश के कारण शहर में हुए जलभराव के चलते लोग घरों से खरीदारी को नहीं निकले। अधिकांश दुकानदार भी ग्राहकों के न आने की उम्मीद को देखते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर नहीं पहुंचे। इधर, कृष्णा नगर स्थित शंकर विहार में पानी भर गया। जबकि यहां खुद विधायक पूरन प्रकाश रहते हैं। बीते दिनों तक उनके घर में दूषित पानी भर गया था।


भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास से पानी निकालने के दावे फिर फेल
शहर के भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। बारिश ने शहर का यह हाल कर दिया। मगर, नगर निगम के अधिकारियों की फौज और जनप्रतिनिधियों का कोई अता-पता नहीं रहा। यहां दोपहर बाद तक पानी भरा रहा। इसके कारण शहर को इस जलभराव ने दो हिस्सों में बांट दिया। जबकि मेयर विनोद अग्रवाल यहां होने वाले जलभराव को लेकर दावा करते हैं कि यहां पानी भरता जरूर है। मगर, उसे जल्दी निकालने के इंतजाम है। बीएसए कॉलेज वाले मार्ग पर भी जलभराव से इसी प्रकार के हालात रहे। इधर, हाईवे के बाईपास पर भी जलभराव हो गया। इससे हाईवे की रफ्तार भी थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed