फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   it department will investigate about 88 lacks

आयकर विभाग कब्जे में लेगा राधारानी ज्वेलर्स के 88 लाख

Sun, 18 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
it department will investigate about 88 lacks
rupee shimla
कोतवाली के मालखाने में रखे राधारानी ज्वेलर्स के 88 लाख रुपये जांच के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द किए जाएंगे। अदालत ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसे अघोषित संपत्ति माना जा रहा है। यह रकम ज्वेलर्स के नौकरों ने ही लूटी थी, जिन्हें पुलिस ने अगले दिन ही गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली थी।
विज्ञापन


राधारानी ज्वेलर्स के नौकरों ने ही षड्यंत्र रचकर 17 नवंबर की दोपहर को 88 लाख रुपये कृष्णानगर के पास लुटवा दिए थे। पहले तो व्यापारी लूट की वारदात से ही इंकार करते रहे, लेकिन देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने आनन फानन में नौकरों को गिरफ्तार कर यह रकम बरामद कर कोतवाली के मालखाने में जमा करा दी थी।
विज्ञापन


राधारानी ज्वेलर्स के स्वामी पवन अग्रवाल ने इस रकम को बैंक एकाउंट में जमा कराने की अनुमति के लिए सीजेएम अल्पना शुक्ला की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। मामला बड़ी रकम का था लिहाजा आयकर विभाग को भी सूचना दी गई। आयकर विभाग ने इस रकम को अघोषित संपत्ति मानते हुए जांच के लिए सुपुर्दगी में लेने की मांग की। इस पर अदालत ने इस रकम को आयकर विभाग की सुपुर्दगी में देने का आदेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed