फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Isha Dhangar selected in Khelo India, honored

Mathura News: ईशा धनगर खेलो इंडिया में चयनित, सम्मानित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Isha Dhangar selected in Khelo India, honored
मथुरा। केआर (पीजी) कॉलेज की छात्रा ईशा धनगर का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ है। जिला कुश्ती संघ ने उनका पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकू द प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एलपीयू जालंधर में 6 जनवरी 2022 से 12 जनवरी 2022 तक हुए, उसके आधार पर ईशा धनगर का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ है। यह गेम्स अप्रैल माह में प्रस्तावित हैं। इससे पहले भी ईशा धनगर का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हो चुका है जो कि 30 जनवरी से भोपाल में आयोजित होंगे। ईशा धनगर अमर कॉलोनी निवासी पातीराम धनगर की पुत्री हैं। प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. एसपी सोलंकी, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. अमर कुमार धारीवाल, डॉ. प्रवीण ओझा, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. धीरज, डॉ. विजय आनंद, डॉ. हिमांशु ने ईशा को बधाई दी है।

इधर जिला कुश्ती संघ (भारतीय पद्धति) और अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्लविद्या केंद्र के तत्वावधान में लाजपत नगर के कुश्ती हॉल में राष्ट्रीय जुड़ो खिलाड़ी ईशा धनगर का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भागवताचार्य पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री व अशोक सिंह राजावत ने कहा की मथुरा की महिला खिलाड़ी आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आयोजक पहलवान अशोक शेखर ने बताया कि ईशा धनगर जनपद का नाम ओलंपिक में रोशन करना चाहती है। खिलाड़ी को पगड़ी, माला, पटुका, ट्रैक सूट, जूते व गिफ्ट देकर स्वागत किया। पिता पातीराम का भी सम्मान किया गया। बाबूलाल मीणा, यशपाल चौधरी, भगवत प्रसाद गौतम, शिवदत्त शर्मा, जय भगवान, लक्ष्य, योगेश्वर, शीशपाल, चंदू और विष्णु आदि मौजूद रहे। संचालन पहलवान शशांक शेखर यादव ने किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed