फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ISBT expanded, with proposal to cut down 27 trees

Mathura News: आईएसबीटी का होगा विस्तार, 27 पेड़ काटने का भेजा प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
ISBT expanded, with proposal to cut down 27 trees
मथुरा। शहर के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के विस्तार करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन निगम ने पराग डेयरी से 3.5 करोड़ रुपये से जमीन तो खरीद ली मगर यहां मौजूद 27 पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित पराग डेयरी के नजदीक पांच एकड़ में फैले आईएसबीटी (टर्मिनल बस स्टैंड) का शानदार भवन बना है। इसे 40 करोड़ की लागत में वर्ष 2021 में तैयार किया था, मगर बस स्टैंड के सामने ही फ्लाईओवर बन जाने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को आईएसबीटी तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। सर्विस रोड संकरा होने के कारण यातायात प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने करीब 3.5 करोड़ रुपये से पराग डेयरी से नवंबर 2025 में भूमि खरीदी थी। इस भूमि पर मार्ग निर्माण के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि बसों के आवागमन में कोई परेशानी न आए। दिल्ली से आने वाली बसें अंडरपास से निकलकर सीधे आईएसबीटी तक पहुंच सकें। जमीन मिलने के बाद अब बस स्टैंड के परिसर को आधुनिक रूप दिया जाएगा, जिससे दिल्ली, आगरा और भरतपुर की ओर जाने वाली बसों के लिए सुगमता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। खरीदी गई भूमि पर खड़े पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी जा रही है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed