फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Instructions to provide security to Amin for inspection of Idgah

Mathura News: ईदगाह के निरीक्षण के लिए अमीन को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश

Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to provide security to Amin for inspection of Idgah
मथुरा। ईदगाह की अमीन रिपोर्ट तैयार करने के लिए अमीन शिशुपाल यादव के सुरक्षा मुहैया करवाने संंबंधी प्रार्थना पत्र सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उनकी सुरक्षा के आदेश दिए हैं। इस मामले में बुधवार को अमीन रिपोर्ट के लिए तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से ईदगाह को हटाने के लिए किए हिंदू सेना ने दावा किया है, जिस पर गत 29 मार्च को सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारी नीरज गोंड ने अमीन रिपोर्ट के आदेश किए थे। अब अमीन न्यायालय पहुंचकर ईदगाह जाने के लिए तारीख तय करेंगे।
विज्ञापन


ईदगाह के सचिव ने अमीन रिपोर्ट रोकने को फिर दिया प्रार्थना पत्र
ईदगाह पक्ष अमीन रिपोर्ट के आदेश को निरस्त कराने के लगातार प्रयास कर रहा है। अमीन रिपोर्ट के आदेश के अगले ही दिन इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे अदालत ने नहीं माना। इसके बाद 3 अप्रैल को भी एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख दी गई है। इसी मामले में मंगलवार को ईदगाह पक्ष ने अदालत में फिर से प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद के अधिवक्ता नीरज शर्मा तथा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के अधिवक्ता जीपी निगम ने बहस की। उन्होंने अदालत से अमीन रिपोर्ट की कार्यवाही रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





पक्षकार के अधिवक्ता ने ठाकुर केशवदेव से की प्रार्थना
पक्षकार हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के अधिवक्ता शैलेष दुबे ने मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंंचकर ठाकुर केशवदेव से केस में विजय दिलाने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि अमीन रिपोर्ट के लिए दावे के अनुसार अमीन को क्या-क्या जानकारी देनी है इसकी हमने तैयारी कर ली है।

जमीन का मालिकाना हक श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के पास
केस के प्रतिवादीगण में से एक श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि ईदगाह जिस स्थान पर मौजूद है, उसका मालिकाना हक श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के पास मौजूद है। 13.37 एकड़ जमीन पर जहां ईदगाह मौजूद है, इसका मालिकाना हक राजस्व विभाग और नगर निगम के रिकॉर्ड में ट्रस्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि न्यायालयीय अमीन द्वारा उन्हें सूचित किया गया तो निरीक्षण के समय वह स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे।

नए जिला जज ने कार्यभार ग्रहण किया
जिला जज राजीव भारती के स्थानातंरण के बाद नए जिला जज आशीष गर्ग ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आशीष गर्ग इलाहाबाद में रजिस्टर्ड जनरल के पद पर थे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दौरान समस्त न्यायाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed